बुधवार, 14 अक्टूबर 2015

आचार्य बलदेव उपाध्याय

आचार्य बलदेव उपाध्याय (१० अक्टूबर १८९९ - १० अगस्त १९९९) हिन्दी और संस्कृत के सुप्रसिद्ध विद्वान, साहित्येतिहासकार, निबन्धकार तथा समालोचक थे। उन्होने अनेकों ग्रन्थों की रचना की, निबन्धों का संग्रह प्रकाशित किया तथा संस्कृत वाङ्गमय का इतिहास लिखा। वे संस्कृत साहित्यकी हिन्दी में चर्चा के लिए जाने जाते हैं। उनके पूर्व संस्कृत साहित्य से सम्बन्धित अधिकांश पुस्तकें संस्कृत में हैं या अंग्रेजी में।
आचार्य बलदेव उपाध्याय को भारत सरकार द्वारा सन १९८४ में साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

जीवन परिचय

आचार्य जी का जन्म उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सोनबरसा गाँव में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था।

कृतियाँ

क्रमांकग्रन्थ का नामप्रकाशकवर्ष
1.रसिक गोविन्द और उनकी कविताहिन्दी नागरी प्रचारिणी सभा बलिया1926
2.सूक्ति मुक्तावलीहरिदास कम्पनी, मथुरा1932
3.संस्कृत कवि चर्चामास्टर खेदीलाल, वाराणसी1932
4.भारतीय दर्शनशारदा मंदिर, वाराणसी1942
5.संस्कृत साहित्य का इतिहासशारदा मंदिर वाराणसी1944
6.धर्म और दर्शनशारदा मंदिर, वाराणसी1945
7.संस्कृत वाङ्गमयशारदा मंदिर, वाराणसी1945
8.वैदिक कहानियाँशारदा मंदिर, वाराणसी1946
9.बौद्ध दर्शन मीमांसाशारदा मंदिर, वाराणसी1946
10.आर्य संस्कृति के मूलाधारशारदा मंदिर, वाराणसी1947
11.भारतीय साहित्य शास्त्रप्रसाद परिषद, वाराणसी1948
12.भागवद् सम्प्रदायनागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी1954
13.वैदिक साहित्य और संस्कृतिशारदा संस्थान, वाराणसी1955
14.संस्कृत आलोचनाउ प्र संस्कृत सम्स्थान, लखनऊ1956
15.काव्यानुशीलनरमेश बुक डिपॉट, जयपुर1956
16.भारतीय वाङ्गमय में श्री राधाबिहार राजभाषा परिषद, पटना1963
17.संस्कृत सुकवि समीक्षाचौखम्भा विद्या भवन, वाराणसी1963
18.पुराण विमर्शचौखम्भा विद्या भवन, वाराणसी1965
19.संस्कृत शास्त्रों का इतिहासचौखम्भा विद्या भवन, वाराणसी1969
20.भारतीय धर्म और दार्शनचौखम्भा विद्या भवन, वाराणसी1977
21.संस्कृत साहित्य का संक्षिप्त इतिहासशारदा सम्स्थान, वाराणसी1978
22.काशी की पाण्डित्य परम्पराशारदा संस्थान, वाराणसी1985
23.भारतीय धर्म और दर्शन का अनुशीलनशारदा संस्थान, वाराणसी1985
24.विमर्शचिन्तामणिःशारदा संस्थान, वाराणसी1987

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें